{"_id":"6a208fd643434b3b510a6e31","slug":"do-not-share-bank-account-details-otps-or-passwords-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151568-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड न करें साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड न करें साझा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना दुधारा क्षेत्र के कड़जा गांव में बुधवार को साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं उनकी टीम ने लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम के झांसे, पुलिस इंपरसोनेशन तथा एपीके फाइल के माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं।
लोगों से अपील की गई कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर-1930 पर सूचना दें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं संभ्रांत नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।