फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm told to establishhandicapped help desk

जिला चिकित्सालय में दिव्यांग हेल्प डेस्क की हो स्थापना : डीएम

Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
dm told to establishhandicapped help desk
जिला चिकित्सालय में दिव्यांग हेल्प डेस्क की हो स्थापना : डीएम
विज्ञापन

यूडीआईडी अनुश्रवण समिति, जिला दिव्यांग समिति, लोकल लेवल कमेटी, राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति, जिला प्रबंधक समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में यूडीआईडी अनुश्रवण समिति, जिला दिव्यांग समिति, लोकल लेवल कमेटी, राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति, जिला प्रबंधक समिति की बैठक हुई। इसमें अनुश्रवण समिति में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई गई।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जिला चिकित्सालय में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने आए सभी दिव्यांगजनों को मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत करवा कर उसी दिन उनका प्रमाणपत्र निर्गत किया जाए। दिव्यांगजनों के लिए जिला चिकित्सालय में हेल्प डेस्क बनाई जाए तथा उनकी यथा संभव मदद की जाए। उन्होंने लोकल लेवल कमेटी के सदस्य केशव कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि लीगल गार्जियनशिप के लिए आए आवेदनों की जांच करवाएं एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लोकल लेवल कमेटी के नवीनीकरण से पूर्व सभी सदस्यों के चरित्र सत्यापन पुलिस थाने से करवाएं। डीएम ने सभी प्रशासनिक भवनों में दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।इस अवसर पर बृजेश यादव, डॉ. राम प्रसाद मौर्य, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, रजनीश वैैद्य, जगराम भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीशचंद्र, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल, केशव कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed