Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM issues instructions for self-enumeration by women and families

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और परिवारों की स्वगणना के डीएम ने दिए निर्देश

Fri, 27 Nov 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM issues instructions for self-enumeration by women and families
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनगणना के द्वितीय चरण की गणना के क्रम में स्वगणना की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी एवं अधीनस्थों की स्वगणना पूर्ण कराने के साथ-साथ विभाग से संबंधित जन सामान्य का भी अधिक से अधिक स्वगणना कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं उनके परिवारों की स्वगणना सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में विद्यालयों के समस्त स्टाफ की स्वगणना सुनिश्चित कराते हुए छात्र-छात्राओं को भी उनके परिवारों की स्वगणना करने हेतु जागरूक व प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि समस्त प्रगणक, सुपरवाइजर अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर लॉगिन कर लें। बैठक में एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, एसडीएम हृदय राम तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।



बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed