{"_id":"5a5f8ddc4f1c1b86268b4e86","slug":"dm-inspication","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में मिली खामी, कई कर्मचारियों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में मिली खामी, कई कर्मचारियों को चेताया
santkabirnagar
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो के साथ
मेंहदावल। मंडलायुक्त के 24 जनवरी को प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम मार्कंडेय शाही ने बुधवार को मेंहदावल तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और कई कर्मचारियों को चेतावती दिया कि दो दिन बाद भी निरीक्षण करेंगे, यदि हालात नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय हैं।
डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि साफ-सफाई काफी खराब है। अभिलेखों का रख रखाव भी अव्यस्थित है। नजारत के नाजिर, तहसीलदार कोर्ट के पेशकार, एसडीएम कोर्ट के पेशकार, अलअहमद, रजिस्ट्रार कानूनगों और सहायक रजिस्ट्रार कानूनगों का कार्य असंतोषजनक है। इसलिए सभी अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें। कोर्ट में चल रहे मुकदमों का निर्णय होने केे बाद भी उन मामलों में आगे की कार्रवाई न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए नायब नाजिर और तहसीदार के पेशकार को दो दिन में पूरा करने का निर्देश देते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, राजस्व लिपिक सतीश चंद्र राय, दिनेश चंद्र गुप्ता, सूर्यप्रकाश ओझा आदि मौजूद रहें।