फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute over spilling of rooftop washing water, woman assaulted

Sant Kabir Nagar News: छत की धुलाई का पानी गिराने पर विवाद, महिला से मारपीट

Fri, 29 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dispute over spilling of rooftop washing water, woman assaulted

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डड़वा गांव में छत की धुलाई का पानी गली में गिराने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने अकबरी खातून के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मेराज अहमद, सेराज अहमद और मोहम्मद इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
गांव निवासी जब्बार अहमद पुत्र महफूज अहमद ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 26 मई को निजी कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान उनके परिवार के लोग बकरीद के अवसर पर घर की छत और बालकनी की सफाई कर रहे थे। छत का पानी पहले की तरह गली के रास्ते निकल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के मेराज अहमद, सेराज अहमद और मोहम्मद इमरान घर के दरवाजे पर पहुंच गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी भाभी अकबरी खातून से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि जब्बार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed