फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Display of the people of Baghia collectorate

बगहिया के लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Display of the people of Baghia collectorate
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते बगहिया मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के बगहिया के लोगों ने शुक्रवार को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


सभासद अमित कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मलिन बस्ती बगहिया वार्ड दो जो कि नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत है। यहां सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान के तहत योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुहल्ले के लोग खुले में शौच को जाने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन

जिससे तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है।

सरकार से दी जा रही शौचालय की धनराशि को अधिकारी नहीं दे रहे हैं। बगहिया के किसी भी लाभार्थी को शौचालय का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं  का भी लाभ नहीं दिया जा रहा  है। लगातार बैंक और नगर   पालिका का चक्कर काट रहे हैं, पर कोई भी समुचित जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने डीएम से शौचालय का धन खाते में भेजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उर्मिला, इंद्रावती, गीता, फूला देवी, रामउजागिर, शशिकला, ज्ञानमति, लक्ष्मीना, केशरी देवी, आरती, सवारी, हरिशचंद, कैलाशी, बरसाती, सुशीला, चंद्रावती, कालिंदी, शांति देवी, गीता, शर्मिला, इसरावती, दयाराम, प्रभावती समेत अन्य मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed