फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Discussion of viral video of building road with JCB

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी से सड़क बनाने के वायरल वीडियो की चर्चा

Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Discussion of viral video of building road with JCB
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के एक गांव में प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल को जोड़ने के लिए जेसीबी की मदद से कच्ची सड़क बनाने की चर्चा पूरे दिन होती रही। कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसे सिसवनिया पुल निकट का होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन ब्लाॅक कर्मी इस तरह के कार्य होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में यांत्रिक मशीन का प्रयोग नहीं करने के सख्त निर्देश हैं। इसके पीछे मजदूरों को गांव में ही काम दिलाने की मंशा है। इसके बावजूद ठेकेदार मशीन का प्रयोग करने में कोताही नहीं बरत रहे हैं। बुधवार की शाम को अचानक सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने अंधेरे में सिसवनिया पुल के निकट प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल के लिए नई सड़क निर्माण कार्य मनरेगा मजदूर से नहीं कराकर जेसीबी से कराने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को इस बात की क्षेत्र में चर्चा रही, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई। इस संबंध में बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा होगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed