{"_id":"6a0f50f668a393752f098156","slug":"diesel-petrol-shortage-at-10-pumps-in-menhdawal-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150903-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 10 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का अकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 10 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का अकाल
विज्ञापन
मेंहदावल स्थित कुसौना पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लगी टैक्टर की लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मेंहदावल क्षेत्र के दो पंपों पर ही बृहस्पतिवार को डीजल उपलब्ध रहा। बाकी के 10 पंपों पर डीजल नहीं था। वहीं कुसौना कला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लग गई, जिसके कारण आवागमन करने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस समय खेती का काम शुरू हो गया है, ऐसे में डीजल की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप होने के बाद भी समय से डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को जिस पंप पर डीजल होने की सूचना मिल रही है, वहीं लाइन लगा दे रहे हैं। इसके कारण पेट्रोल पंप मालिकों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है।
कुसौना कला स्थित पेट्रोल पंप पर तीन किलोमीटर से अधिक की लंबी लाइन लगी। डीजल लेने की होड़ मच गई। शोर शराबा भी शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। अब पेट्रोल के साथ ही डीजल की कमी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। यदि तेल की स्थिति यही रही तो इसका सीधा प्रभाव किसानों की फसलों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण दयाराम दीपचंद दयासागर यादव श्रीराम यादव ओम प्रकाश हरिश्चंद्र आदि लोगों का कहना है कि बरसात हो नहीं रही है। धान की फसल की बुवाई के लिए डीजल की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। पंप पर तेल आने की सूचना मिल रही है वहां इतनी भीड़ एकत्रित हो जा रही है कि विवाद का कारण बन रहा है। यदि समय से डीजल नहीं मिला तो खेती प्रभावित होगी।