फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanteras: There was a lot of money rain, business of 100 crores

धनतेरस : खूब हुई धनवर्षा, 100 करोड़ का कारोबार

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: There was a lot of money rain, business of 100 crores
धनतेरस पर गोलाबाजार में दलक्ष्मी-गणेश की मुर्ति की खरीदारी करते लोग ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
धनतेरस : खूब हुई धनवर्षा, 100 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर शनिवार को जिले में दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि शनिवार का दिन होने के कारण बाइक व बर्तन की दुकानों पर कुछ असर दिखा, फिर भी दुकानदारों को बेहतर बिक्री होने पर खुशी रही। सोने-चांदी की दुकानों पर चांदी के सिक्के की मांग लोगों ने ज्यादा की। सोना-चांदी के आभूषण की खरीदारी जमकर हुई। जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान व्यापारी बता रहे हैं। ग्राहक देर रात तक दुकानों पर खरीदारी करते दिखे।
इस बार बर्तन की दुकानों पर नए सामान की खरीदारी करते ग्राहक दिखे। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान देते रहे। गोला बाजार में बर्तन की कई दुकानें सड़क से सटकर लगाई गई थीं। गोला बाजार स्थित स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के आदि की खूब खरीदारी हुई। टीवी व फ्रिज की दुकानों पर लोग खरीदारी करते लोग दिखे।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। हर कोई अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी करते दिखे। हालांकि शनिवार का दिन होने के कारण बाइक की बिक्री मनमाफिक नहीं हुई। होंडा और टीवीएस एजेंसी के संचालक गगनदीप सिंह सैंकी ने बताया कि कुल 250 वाहन बिके हैं। रविवार को भी वाहन बुक हैं। हीरो बाइक एजेंसी के प्रोपराइटर हरीश मिश्रा ने बताया कि दो दिनों में 300 बाइक की बिक्री हुई है। जबकि 250 बाइक की बुकिंग है। एजेंसी संचालकों की मानें तो 30 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि ग्राहक सोने-चांदी के ब्रांडेड सिक्के अधिक पसंद कर रहे हैं। अभी तो बिक्री चल रही है। स्वर्ण व्यवसायियों का मानना है कि महंगाई के कारण आभूषणों में हल्के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। करीब 40 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।
बर्तन व्यापारी जय गुरुदेव ने बताया कि बर्तन काफी बिके हैं। पूरे जिले में करीब 15 करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार हुआ है। मोबाइल फोन शॉप संचालक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल फोन काफी संख्या में बिके हैं। करीब एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। हार्डवेयर में सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल आदि की दुकानों पर करीब चार करोड़ की बिक्री का अनुमान व्यापारियों ने लगाया है। टीवी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भी भीड़ रही। यहां भी 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

...
आज भी होगी खरीदारी
संतकबीरनगर। धनतेरस का पर्व शनिवार की शाम चार बजे से शुभ लग्न में शुरू हुआ है जो रविवार की शाम चार बजे तक है। ऐसे में जो लोग शनिवार को लोह, सोना आदि की खरीदारी नहीं कर पाए हैं, वे रविवार को खरीदारी करेंगे। दुकानदार राधेश्याम वर्मा ने बताया कि रविवार को भी बिक्री होने का अनुमान है। बाइक संचालकों को भी रविवार को वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed