फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   developement in belauli

Sant Kabir Nagar News: रामघाट गोरखपुर की तर्ज पर बेलौली में बनेगा पक्का घाट

Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
developement in belauli
बिहार, झारखंड के संगठन महामंत्री और विधायक की पहल ला रही रंग
विज्ञापन


शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों का निर्माण स्थल पर रहा जमावड़ा


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलौली की तस्वीर विकास कार्यों की बदौलत बदलने वाली है। इसके लिए बिहार, झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और विधायक अनिल त्रिपाठी ने पहल की है। शनिवार को दोनों दिग्गजों के पत्र पर पूरे दिन सिंचाई विभाग ने ड्राइंग के साथ ही राप्ती नदी पर निर्माण होने वाले स्थल पर डेरा डाले रखा। ड्राइंग के साथ ही निर्माण होने वाले स्थल का कई बार निरीक्षण।

बेलौली वर्तमान समय में परिचय का मोहताज नहीं है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई प्रदेशों के भाजपा नेता संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों विधायकों और मंत्रियों का जमावड़ा यहां कई दिनों से है। इसका श्रेय बिहार, झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को जाता है। वह इसी गांव के निवासी हैं। वहीं, यह गांव वर्तमान विधायक का भी है। ऐसे में दोनों दिग्गजों ने मिलकर विधानसभा के साथ ही अपने गांव के विकास का खाता खींचने का कार्य करते हुए शासन में पत्र भेजा था।
विज्ञापन

नतीजतन, बेलौली ग्राम पंचायत की राप्ती नदी पर पक्का घाट, स्नानागार, पार्क सौर ऊर्जा लाइट समेत सुसज्जित विकास योजनाओं के साथ शासन को पत्र लिखा। मुख्य अभियंता गंडक विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर दिनेश सिंह और ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता सतीश चंद्र, अवर अभियंता वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की विभीषिका झेल चुका है यह गांव
बेलौली वह गांव है, जहां के लोग हर वर्ष बाढ़ विभीषिका सहते आए हैं। 1998 की बाढ़ में यहां के लोगों ने आर्थिक हानि के साथ अपनों को खोया। वहीं पक्का घाट के निर्माण से इस गांव के लोगों को हर वर्ष बाढ़ से मुक्ति मिलेगी।
दोनों दिग्गजों के पत्र का नतीजा यह रहा कि शनिवार को ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी ड्राइंग के साथ मौके पर जमे रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारी एक-एक बिंदु पर गहन मंथन करते हुए गोरखपुर के राप्ती तट पर बने रामघाट की तर्ज पर बेलौली के पक्के घाट समेत अन्य विकास कार्यों पर मंथन करते नजर आए।

कोट
बेलौली स्थित राप्ती नदी के घाट पर रिंग बांध से लेकर किलोमीटर 16,950 के बीच पक्का घाट निर्माण समेत कई परियोजनाओं का शनिवार को निरीक्षण किया गया। निर्माण के लिए बनाई गई ड्राइंग का भी मौके पर अवलोकन करने के साथ ही हर बिंदु पर चर्चा की गई। गोरखपुर की राप्ती नदी के तट पर बने रामघाट की तर्ज पर यहां भी पक्का घाट, स्नानागार, शवदाह गृह समेत कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
-अजय कुमार, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed