फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dengu patient found

शहर में मिला डेंगू का मरीज, मचा हड़कंप

Fri, 10 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
dengu patient found
शहर में मिला डेंगू का मरीज, मचा हड़कंप
विज्ञापन

शहर की कृष्णा नगर कॉलोनी की रहने वाली है पीड़ित महिला
टीम ने मोहल्ले का किया सर्वे, एक बुखार से पीड़ित व्यक्ति मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की कृष्णानगर कॉलोनी कॉलोनी की एक महिला डेंगू से पीड़ित मिली है, हालांकि, महिला लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ कार्यालय पर सूचना मिलते ही एक टीम महिला के घर पर पहुंची और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही पूरे मोहल्ले का सर्वे किया। इसमें एक व्यक्ति वायरल बुखार से पीड़ित मिला है।
सीएमओ कार्यालय को शुक्रवार की सुबह लखनऊ से एक मेल आया। इसमें खलीलाबाद शहर निवासी एक 45 वर्षीय महिला लखनऊ में डेंगू से पीड़ित है और उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है, बताया गया था। सूचना पर सीएमओ ने सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर डेंगू पीड़ित महिला के घर पर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके सोनी, कौशल चौधरी और दिग्विजय शर्मा टीम के साथ कृष्णा नगर मोहल्ले में पहुंच गए और पीड़ित महिला के घर के सदस्यों की जांच की। इसमें सभी स्वस्थ मिले। टीम ने पूरे मोहल्ले का सर्वे किया। इस दौरान एक व्यक्ति वायरल फीवर से पीड़ित मिला। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि महिला शहर की रहने वाली है। हालांकि, वह काफी दिनों लखनऊ में ही रह रही है। महिला के बच्चे लखनऊ में पढ़ते हैं। सूचना मिलने पर महिला के घर पर रह रहे परिजनों की जांच की गई है। इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं है। पूरे मोहल्ले का सर्वे कराया गया है। एक व्यक्ति वायरल फीवर से पीड़ित था। जिसका इलाज चल रहा है। नगर पालिका को सूचित कर दिया गया है कि पूरे मोहल्ले में दवा का छिड़काव कर दे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर वायरल फीवर के मरीज बढ़े
संतकबीरनगर। मौसम के मिजाज के बदलते तेवर से वायरल बुखार के मामले रोजाना जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में कुल 40 बच्चे वायरल फीवर से ग्रसित हैं और भर्ती हैं। इसके साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीज भर्ती हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय का कहना है कि इन दिनों जिला चिकित्सालय में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इससे बच्चे ज्यादा की संख्या में आ रहे हैं। इसमें बच्चों के अभिभावकों को खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को इनसे बचाने के लिए कपड़े ठीक से पहनाएं। सुबह और शाम की सर्दी से बचाव रखें। उन्हें खाद्य सामग्री हाथ धोकर ही खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed