फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration of students demanding drainage

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की मांग के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of students demanding drainage
- प्राथमिक विद्यालय भेड़ौरा पिकौरा के मुख्य गेट पर जलभराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेड़ौरा पिकौरा में मुख्य गेट पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को आने-जाने में समस्या होती है। परेशान छात्रों ने शिक्षकों के साथ प्रदर्शन करके जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय भेड़ौरा पिकौरा के छात्र लवकुश, बृजेश कुमार, अरुण कुमार, चंद्रकेश, प्रशांत, अमन प्रिंस, राज, विजय, अजय, कान्हा, शिवा, सीमा, कंचन आदि ने कहा कि विद्यालय में लगे हैंडपंप का पानी और गांव का पानी मुख्य गेट पर इकट्ठा हो रहा है, जिससे दुर्गंध निकलती है।
विज्ञापन

जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। पानी अधिक हो जाने के कारण विद्यालय पर आने-जाने में भी समस्या होती है। प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रधान से लेकर ब्लाॅक और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है, जिससे जलनिकासी की समस्या बनी है, सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। छात्रों ने जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed