{"_id":"6a455b3ed2b1baec7204b8a5","slug":"demonstration-at-railway-complex-khalilabad-news-c-208-1-deo1015-185864-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे परिसर में रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीण का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे परिसर में रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीण का प्रदर्शन
Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के नीचे रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन से जनहित में रास्ता खुला रखने तथा पैदल यात्रियों के लिए बने फुटब्रिज बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि प्लेटफॉर्म विस्तार के दौरान रेलवे ने दो रास्तों में से एक को पहले ही बंद कर दिया है।
ग्रामीणों को इस पार से उस पार भाटपार रानी नगर में जान के लिए मात्र तीन फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा था। अब रेल प्रशासन उसे भी बंद करने की तैयारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो के बाहर सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। इसके अलावा पोखरापार, मेहरौना, जगउर, मधउर, धनौती, मालीछापर आदि गांवों के लोग वर्षों से रेलवे स्टेशन के रास्ते नगर में आते-जाते रहे हैं।
रेलवे परिसर में पोखरे पर छठ पूजा करने नगर से लेकर परिसर के बाहर स्थिति सैकड़ो घरों की महिलाएं जाती हैं।
यदि बचा हुआ रास्ता भी बंद कर दिया गया तो लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान उमेश कुशवाहा, राजेंद्र यादव, नारायण पटेल, अली हुसैन, मोहम्मद यूनुस और जुनैद अंसारी, राहुल पटेल, सोहन, राधेश्याम, मुन्ना आदि मौजूद रहे।