फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to remove liquor shop from village, protest

Sant Kabir Nagar News: गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग, प्रदर्शन

Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shop from village, protest
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रर्दशन करते लोग।
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र सोनौरा गौसी गांव में शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर गांव वालों ने प्रदर्शन किया।गांव वालों का आरोप है कि शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और खास तौर से छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही प्रशासन द्वारा दुकान को कि हटाया नहीं गया तो सड़क जाम कर अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज सेवी अरशद हुसैन व सेराज अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे मो़ याकूब, मो यासीन, रवि प्रकाश, इकबाल अहमद, रईस अहमद, पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार, राम सुमेर, तारा देवी, अब्दुल करीम, इसरावती, हसन अली आदि का कहना है कि अधिकारियों से लगातार मांग की जाती रही कि शराब के ठेके से यहां के लोगों को बहुत ही परेशानी है। इस दुकान को अन्यत्र हटाया जाय। लेकिन जानबूझकर आबादी के करीब देसी शराब की दुकान खोल दी गई।
विज्ञापन

सरकारी देसी शराब की दुकान के पास अरबिया मदरसा, जूनियर हाईस्कूल चलता है। इसके साथ ही करीब ही मंदिर व कब्रिस्तान भी है। पूरा दिन ठेके पर शराबियों का जमावड़ा रहता है, तथा शराब के नशे शराबी उल्टी-सीधी हरकत करते रहते हैं। उन्होंने डीएम को पत्र सौंप कर शराब हटाने की मांग की गई है। यदि शीघ्र ही शराब दुकान नहीं हटाई गयी तो अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed