फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for cotton clothes increased in summer, purchases increased

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में सूती कपड़ों की मांग, खरीदारी बढ़ी

Sun, 24 May 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for cotton clothes increased in summer, purchases increased
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग टी-शर्ट, सूती शर्ट की कर रहे खरीदारी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण बाजार में सूती कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए टी-शर्ट, सूती शर्ट की खरीदारी कर रहे हैं। सूती कपड़े शरीर से निकलने वाले पसीने को तेजी से सोखते हैं, जिससे लोगों को राहत मिलती है।
सूती कपड़े हवादार होते हैं। गर्मी में लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी लोगों की पसंद के अनुरूप कपड़े मंगाए हैं। कपड़ा कारोबारी पवन छापड़िया और वैभव छापड़िया ने बताया कि बमचम्स, जॉकी और कई ब्रांडेड कंपनियों की टी-शर्ट सूती कपड़े में उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए गर्मियों में खिलने वाले अच्छे रंग और डिजाइन में कपड़े मंगाए गए हैं। सभी कपड़े शरीर के लिए आरामदायक हैं।
विज्ञापन

ग्राहक ब्रांडेड कंपनियों के फाॅर्मल और कैजुअल शर्ट दोनों तरह के कपड़े खरीद रहे हैं। कपड़े अच्छे रंग और डिजाइन में न्यू स्टॉक के साथ उपलब्ध हैं। शर्ट की रेंज 300 से 1800 रुपये तक उपलब्ध है। गर्मी में लोग स्काई ब्लू, सफेद, पिंक कलर की शर्ट ज्यादा ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कपड़ा दुकानदार प्रिंस ने बताया कि सूती कपड़ों की कई वेरायटी उपलब्ध है। ग्राहक उसे पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed