{"_id":"617ade25a577e7378e3dced5","slug":"death-in-accident-by-truck-khalilabad-news-gkp414583490","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टेमा रहमत चौराहे के पास बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
टेमा रहमत गांव की रहने वाली 35 वर्षीय फूलमती पत्नी नंदलाल किसी काम से चौराहे पर आई थीं। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, घायल को लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने महिला के मौत होने की सूचना दी है। परिजन शव लेकर आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा जाएगा। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।