Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Death, arriving from Punjab, claimed a life in Jamohra two days ago.

Sant Kabir Nagar News: जमोहरा में दो दिन पहले पंजाब से खींच लाई मौत

Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Death, arriving from Punjab, claimed a life in Jamohra two days ago.
मेंहदावल। मामूली विवाद वर्षों बाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिस मौत से मृतक पहले बच रहा था। आखिर उसे मौत पंजाब से मेंहदावल विकास खंड के पैतृक गांव जमोहरा खींच लाई। प्रहलाद की निर्मम हत्या के बाद बूढ़े पिता राजकुमार तथा मां कुमारी देवी अपने दूसरे पुत्र की मौत पर गमगीन है। आंखों से आंसू बेटे की मौत का दर्द उनकी आंखों में साफ झलक रहा है। मां-बाप की आंखों के आंसू रुक नहीं रहे है। पत्नी बिंदु रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन

75 वर्ष के राजकुमार ने अपने पुत्र प्रहलाद की मौत से काफी दुखी है। उनका कहना है कि बूढ़े कंधों का सहारा आरोपियों ने छीन लिया। जबकि उनके चार बच्चे अनाथ हो गए। मां राजकुमारी रोते हुए कहा कि लोगों ने मेरे बेटे की गोली मार कर हत्या कर दिया। बूढ़े मां-बाप का सहारा छीन लिया। घर का चिराग बुझ गया। बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीला करने का पिता का सपना अधूरा रह गया। आरोपियों के डर से मेरा बेटा तथा परिवार के लोग बाहर रहते थे लेकिन दो दिन पहले मेरे मंझले बेटे को आखिर मौत गांव खींच लाई। 18 वर्षीय बेटी संजना पिता की मौत पर गमगीन है। उसके आंसू नहीं रुक रहे हैं। तो वहीं 16 वर्षीय सुप्रिया पिता की मौत को लेकर आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि क्रूर हाथों ने उसके पिता का साया उठा लिया जबकि उसके पिता जीवन भर मौत से बचते रहे। पंजाब से गांव आने के बाद भी दूसरे के घर इस डर से रहते थे कि कोई विवाद न हो लेकिन क्रूर आरोपियों ने खेत में बोआई करते समय उनके पिता की हत्या जैसा जघन अपराध किया है। 15 वर्षीय बेटा विनीत आंखों में आंसू लिए पिता को ढूंढ रहा है।
उसने बताया कि गांव में कोई झगड़ा नहीं था लेकिन रंजिश दुश्मनी इतनी बढ़ती गई कि पिता ने बचपन से ही हमें गांव से हटकर हमारे चाचा के पास दिल्ली भेज दिया। वहीं रहकर पढ़ता हूं। दिवाली में गांव आया था। पिता के साथ खुलकर न तो रह पाया न बातचीत कर पाया और आरोपियों ने मेरे सिर से पिता का साया छीन लिया।

11 वर्षीय बेटा विनीत पिता के आने की राह देख रहा है। मृतक प्रहलाद के घर में मातम का माहौल है। पत्नी सुधा रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं तो बेटियों के आंखों का आंसू नहीं रुक रहा है। दो पुत्रों की स्थिति भी ठीक नहीं है। बुजुर्ग मां-बाप बेटे को खोकर बेसुध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed