फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of accused of raping innocent girl found hanging

Sant Kabir Nagar News: संशोेधित...मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of accused of raping innocent girl found hanging
सेमरियावां। छह साल की एक मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का शव रविवार सुबह दुधारा थाना क्षेत्र में एक दुकान के पिछले हिस्से में फंदे से लटकता मिला। शुक्रवार रात बच्ची से दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी फरार था। सूचना पर एएसपी, एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर स्थित होटल में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात होटल के सामने रहने वाले एक परिवार की छह साल की बेटी से दुष्कर्म किया था। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग जुटे और आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सउद आलम अंसारी (35) निवासी कानपारा थाना दुधारा पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी थीं।
विज्ञापन

इस बीच रविवार सुबह चौराहे के पास ही एक फर्नीचर की एक दुकान के पिछले हिस्से में उसका शव फंदे से लटका मिला। दुकानदार के लड़के की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। शरीर पर सिर्फ बंडी व अंडरवियर था। मोबाइल जमीन पर मिला। शव की हालत देखकर आशंका जताई गई कि शायद शुक्रवार रात में ही आरोपी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई, पिता, ससुर से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं मृतक के गांव व अन्य स्थानों पर सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों ने पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होटल पर खाना बनाता था

आरोपी सउद क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर खुले होटल में खाना बनाने का काम करता था। होटल रोज रात करीब दस बजे बंद होता है। होटल के सामने ही किराए के मकान में एक परिवार भी रहता है। परिवार में एक छह साल की मासूम बच्ची है। घर के सामने होटल होने के चलते बच्ची व परिजनों का होटल में आना जाना रहता था। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे होटल बंद होने के बाद आराेपी ने मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।



अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में गया था जेल
आरोपी सउद वर्ष 2019 में पांच साल के एक मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में भी जेल जा चुका था। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। पहली पत्नी से उसे एक बेटी और दो बेटे हैं। इसके बाद सउद ने लगभग दो साल पहले धर्मसिहवां थाना क्षेत्र की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी आठ माह के गर्भ से है। सउद की मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सउद बीते कुछ समय से अंबेडकर नगर के टांडा में रहता था। तीन महीने पहले ही गांव लौटा और होटल में खाना बनाने का काम करने लगा।



------------------------

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की लाश फंदे से लटकती मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शांति व्यवस्था को देखते हुए आरोपी के गांव और घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article