{"_id":"660b0054da214e60ee0b9cd4","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-cut-mustard-found-hanging-from-a-tree-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112121-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सरसों काटने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सरसों काटने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव
Tue, 02 Apr 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
- महुली-हरिहरपुर मार्ग पर ट्यूबवेल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली-हरिहरपुर मार्ग के किनारे ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक सुबह घर से सरसों की फसल काटने के लिए निकला हुआ था। वहां कैसे पहुंचा यह नहीं बता पाए।
महुली कस्बे का रहने वाला दिनेश राजभर (35 वर्ष) दो भाई हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई राजू से अलग होकर दिनेश मां कौलवासी के साथ रहता था। भाई राजू के मुताबिक दिनेश सोमवार की सुबह घर से हरिहरपुर मार्ग किनारे ट्यूबवेल बाग के निकट खेत में सरसों की फसल काटने के लिए निकला था। देर तक जब नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे लटके शव पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। इसी दौरान बड़ा भाई राजू पहुंचा। उसने शव की पहचान भाई दिनेश के रूप में किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मौत होने का कारण ज्ञात नहीं हो सका था।
बड़े भाई राजू ने बताया कि दिनेश ने दो शादी की। लेकिन उसका व्यवहार सही न होने के चलते दोनों पत्नियां छोड़कर चली गई थीं। जिसके बाद वह परेशान रहता था। बुजुर्ग मां कौलवासी के बुढ़ापे की लाठी टूट गई। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।