फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a young man found on the banks of Aami river, not identified

Sant Kabir Nagar News: आमी नदी के तट पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 22 Oct 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the banks of Aami river, not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास आमी नदी तट पर सोमवार को एक युवक का शव मिला।
सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव के पहचान कराने में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मोहिउद्दीनपुर गांव का एक किसान आमी नदी का पानी कम होने पर खेत देखने के लिए गया तो खेत के किनारे कीचड़ में एक लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव देखने से तीन से चार दिन पुराना लगता है।

युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह शर्ट व पैंट पहने हुए है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले में ऐसे कई शव माह में मिले हैं, जिनकी पहचान कराना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed