फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a young man found hanging from the ceiling

छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 19 Jul 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the ceiling
छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पत्नी बच्चों के साथ पड़ोस में समारोह में होने गई थी शामिल
घर लौटी तो पति की फंदे से लटकी लाश देखकर पड़ोसियों को बुलाया
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के करही में रविवार रात एक युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस जांच के बाद आत्महत्या का मामला बता रही है।
जानकारी के अनुसार करही गांव निवासी 34 वर्षीय गुड्डू मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे। पत्नी रविता देवी के मुताबिक रविवार रात करीब दस बजे पति भोजन कर कमरे में सोने चले गए। वह बच्चों के साथ पड़ोस में एक समारोह में चली गई। घर आई तो पति छत के कुंडे से लटके थे।
विज्ञापन

उसने बताया कि अगल-बगल के लोगों एवं पट्टीदारों को सूचना दी। लोगों ने शव को नीचे उतारा तथा सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुड्डू के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सर्वेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गांव के लोग पारिवारिक कलह की वजह से युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed