{"_id":"62224dc98cb6a9269c3ebb4f","slug":"dead-body-found-in-rapti-river-khalilabad-news-gkp428900942","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में उतराया मिला छह माह के बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में उतराया मिला छह माह के बच्चे का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती में उतराया मिला छह माह के बच्चे का शव
संतकबीरनगर। कबीर चौरा परिसर के पास राप्ती नदी में शुक्रवार को छह महीने के बच्चे का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया।
नगर पंचायत मगहर के काजीपुर तेली टोला वार्ड नंबर छह निवासी रमानंद गुप्ता सिद्धनाथ ने बताया कि वे कबीर चौरा के बगल में श्मशान घाट पर गए थे। जहां राप्ती नदी में उतराता हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल मगहर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि छह महीने के बच्चे का शव है। ऐसा प्रतीत होता है कि शव कहीं से नदी में प्रवाहित किया गया था, जो बहकर यहां पहुंच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्चे के मौत का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
ताला तोड़ कर आभूषण की दुकान में चोरी
बखिरा। बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के बभनी चौराहे पर स्थित सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के पचपोखरी निवासी रमेश वर्मा की बभनी चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़ कर सामान उठा ले गए। वैसे पीड़ित ने चोरी गए सामान का विवरण नहीं दिया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद