फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DDC Gorakhpur will investigate the exploits of Judicial Tehsildar

Sant Kabir Nagar News: न्यायिक तहसीलदार के कारनामों की जांच करेंगे डीडीसी गोरखपुर

Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
DDC Gorakhpur will investigate the exploits of Judicial Tehsildar
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में तैनात न्यायिक तहसीलदार चंद्रिका प्रसाद शुक्ल ने दो दिनों में 130 मुकदमों का निस्तारण कर दिया था। इसमें एक शिकायतकर्ता ने आपत्ति की थी।
विज्ञापन

जिसके बाद एडीएम की जांच में मामला सही मिला। जिसमे बिना पत्रावली का अवलोकन किए न्यायिक तहसीलदार ने फैसला दे दिया था। जांच में दोषी पाए गए तो डीएम ने चकबंदी आयुक्त को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा था। चकबंदी आयुक्त ने अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ ही डीडीसी गोरखपुर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में कार्यरत रहे चकबंदी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद शुक्ल को न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने सितंबर 2023 में कार्यभार ग्रहण किया और दो दिन में बिना पत्रावली के परीक्षण किए राजस्व संहिता के 130 मुकदमों में फैसला दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण बहराइच करा लिया। जहां पर वह चकबंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे। एक शिकायत कर्ता ने न्यायिक तहसीलदार के फैसले पर आपत्ति की और उसकी शिकायत डीएम से की। जिसके बाद डीएम में एडीएम से जांच कराई थी।

एडीएम की जांच में यह पाया गया कि शिकायत कर्ता के मामले में न्यायिक तहसीलदार ने बिना पत्रावली का परीक्षण किए फैसला दे दिया है। इसके बाद डीएम ने दिसंबर 2024 में चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर चकबंदी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद शुक्ल की निगरानी करते हुए कार्रवाई की सिफारिश की थी। चकबंदी आयुक्त भानुचंद गोस्वामी ने डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि वर्तमान में चंद्रिका प्रसाद शुक्ल चकबंदी अधिकारी सुल्तापुर में तैनात हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच उप संचालक चकबंदी गोरखपुर को दी गई है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed