फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Daughter raises suspicion of murder following father's death

Sant Kabir Nagar News: पिता की माैत पर बेटी ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Daughter raises suspicion of murder following father's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी अली हुसैन की संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार को मौत हो गई। परिजन के मुताबिक उनका इलाज महुली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जानकारी होने पर उसकी बेटियों ने परिजन पर पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर हरकत में आई महुली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगौतीपुर निवासी अली हुसैन की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से एक बेटा नौशाद है। पहली पत्नी की मौत के बाद अली हुसैन ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से चार बेटे और दो बेटियां हैं। अली हुसैन के बड़े बेटे नौशाद का कहना है कि अली हुसैन को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की सूचना पर पहुंची दूसरी पत्नी की बेटी जैनब ने महुली पुलिस को हत्या किए जाने की आशंका की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed