फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cylinder burst in composite school, building collapsed, headmaster suspended

Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय में सिलिंडर फटा, भवन ढहा, हेडमास्टर निलंबित

Mon, 17 Jun 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cylinder burst in composite school, building collapsed, headmaster suspended
बखिरा/संतकबीरनगर। कंपोजिट विद्यालय बखिरा में सोमवार सुबह सिलिंडर फट गया। इससे एसीआर भवन भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में मजदूर अवैध ढंग से डेरा जमाए थे और सुबह खाना बना रहे थे। सिलिंडर में अचानक आग लगने फटा तो तेज धमाके की आवाज हुई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मजदूरों को विद्यालय में ठहराने का दोषी मानते हुए बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है साथ ही बीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। घटना के बाद सीओ, एसओ समेत अन्य लोग पहुंच गए और जानकारी ली।
विज्ञापन

बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लगे मजदूरों को विद्यालय में ही एसीआर भवन देकर अवैध तरीके से ठहराया गया था। सोमवार की सुबह मजदूर खाना बना रहे थे। उसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। यह देख मजदूर एसीआर भवन छोड़कर भाग गए। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। तेज धमाके से आस-पास के लोग सहम गए। धमाके के बाद छत तीन फीट ऊपर जाने के बाद नीचे गिरी।
विज्ञापन

खाना बनाने वाले मजदूर अमरजीत निवासी पटखौली कुशीनगर ने बताया कि वह करीब 15 मजदूरों के साथ ही विद्यालय परिसर में रह रहे थे। नगर पंचायत के जरिए मेड़रापार में बन रही नाली में मजदूर कार्य कर रहे हैं। सभी मजदूर कम्पोजिट विद्यालय के कमरे में निवास बनाए थे। सुबह खाना बना रहे थे कि सिलिंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। इसमें कोई मजदूर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बखिरा। क्षेत्र के राजू, प्रवीण, महेश, विजय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मजदूर नाला बना रहे हैं, लेकिन रात्रि निवास के लिए उनको विद्यालय के कमरों को उपयोग करने दिया गया। जबकि मजदूरों के ठहराने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। विद्यालय परिसर में सुबह व शाम के समय बच्चे खेलते हैं व अन्य ग्रामीण भी समय व्यतीत करते हैं। गनीमत रही कि तेज धूप की वजह से परिसर में कोई मौजूद नही था, अन्यथा गम्भीर घटना हो सकती थी।



मामले की सूचना मिली है। एसीआर भवन सिलिंडर फटने से ध्वस्त हो गया है। मजदूरों को विद्यालय परिसर में कैसे रखा गया। इसमें हेडमास्टर की लापरवाही है। सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। हेडमास्टर रामअधीन यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ बघौली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed