फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cut of electric supplai

बारिश से 150 गांवों में बिजली गुल रही

Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
cut of electric supplai
बारिश से 150 गांवों में बिजली गुल रही
विज्ञापन

-पूरी रात गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नंदौर व मगहर फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच सोमवार को रात नंदौर व मगहर फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में पूरी रात इन फीडरों से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति यह रही कि सोमवार की रात मगहर फीडर से जुड़े गड़सरपार, सेमरी, निचौरा, सहसरावमाफी, नहसापार, केरमुआ, चकदही और नंदौर फीडर से जुड़े धूरापाली, बेलहर कला, खड़जवनिया, जंगल बेलहर, पिपरी आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा। उपभोक्ता धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र यादव आदि ने कहा कि इस समय बारिश का समय है और जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है। रात के समय बिजली गुल रहने से घरों से निकलने में डर लगता है। उन्होेंने कहा कि विद्युत निगम दावा करता है कि विद्युत आपूर्ति शिकायत मिलने पर तत्काल ठीक कराई जा रही है, लेकिन यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है, जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, वहां कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed