{"_id":"65d4eaa5a56f1861b4054388","slug":"cultural-programs-of-khalilabad-children-celebrated-in-ayodhya-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110123-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में खलीलाबाद के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में खलीलाबाद के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या में गुरुकुल महाविद्यालय साहित्य संस्कृति मंच की ओर से सोमवार की शाम रामोत्सव पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर खलीलाबाद की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कवि सम्मेलन में श्रीनगर गढ़वाल के अक्षत डिमरी ने अपने मुक्तकों और गीतों से माहौल को राममय कर दिया। उसके बाद अतुल बाजपेई ने राम के सौंदर्य का अपने साहित्यिक गीत के माध्यम से अद्भुत वर्णन किया। कन्नौज से आए सात्विक नीलदीप ने अपने सात्विक प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। भिलाई से आए कवि आलोक शर्मा ने छत्तीसगढ़ी के रामलला की स्तुति की।
विद्यालयों की प्रस्तुति के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर खलीलाबाद के बच्चों ने गायन, नृत्य आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शक- दीर्घा में बैठे लोगों को जीवंत कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता बस्ती के साहित्यकार रामनरेश सिंह मंजुल ने की। संत कबीर अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने स्मृति चिह्न भेंटकर कवियों का स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय के प्राचार्य उमाकांत दयाल शास्त्री, कवि मुकुल महान, मधुमोहिनी उपाध्याय, बुद्धिनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।