फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक को जुटे लोग

Wed, 05 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
सावान के पहले दिन तामेश्वरनाथ  धाम ​शिव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।संवाद
संतकबीरनगर। सावन माह मंगलवार को शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने जनपद में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा की। तामेश्वरनाथ मंदिर में समेत अन्य शिव मंदिरों में भी दोपहर तक लोग जलाभिषेक को जुटे रहे। जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने मेले में सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जलभर कर पूजा करने लगे। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही परिसर में मेला भी लगा था। जहां पर लोगों ने खरीदारी की।इसी तरह खलीलाबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर में शिव लिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालु दिखे। सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं जलाभिषेक को जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed