फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से निकाली गई खाटू श्याम की शोभा यात्रा

Sun, 10 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
मेंहदावल नगर में खाटू श्याम जी की शोभायात्रा यात्रा निकालते लोग।संवाद
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को खाटू श्याम की शोभायात्रा धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नंगे पांव पदयात्रा में शामिल लेकर जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के अंजाहिया बाजार स्थित नरसिंह गढ़ी मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकली। शोभायात्रा नगर के वहबोलिया, उत्तर पट्टी, बर्तनहिया बाजार, नायक टोला पश्चिम टोला, सीएचसी तिराहा, ठाकुरद्वारा समेत कई स्थानों से गुजरी। नगर के लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे नंगे पांव शामिल हुए। लोगों ने उद्घोष के साथ ही खाटू श्याम के जयकारे लगाए। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शोभा यात्रा में रमेश निषाद, सोनू गुप्ता, अंगद गुप्ता, केदार अग्रहरि, अभिषेक, जय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed