{"_id":"61549e678ebc3e0997371651","slug":"csc-owner-khalilabad-news-gkp411105971","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक ने महिलाओं के खाते से निकाल लिए 1.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालक ने महिलाओं के खाते से निकाल लिए 1.52 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक सहज जनसेवा केंद्र संचालक पर तीन महिलाओं ने खाते से 1.52 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में तीनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया। एसपी के निर्देश पर महुली पुलिस ने केंद्र संचालक गगन राया उर्फ शशि के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। संचालक गोरखपुर जिले के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र का मूल निवासी है और महुली क्षेत्र में केंद्र संचालित करता है।
कड़सरा गांव निवासी गीता देवी पत्नी श्रीराम ने बताया कि उसे श्रम विभाग से श्रमिक एवं कर्मकार के रूप में कार्ड की आवश्यकता थी। ऐेसे में उन्होंने क्षेत्र के एक सहज जन सेवा केंद्र पर पंजीयन करने के लिए बातचीत की तो वहां से आधार कार्ड ,बैक पासबुक की छाया प्रति और फोटो मांगी गई लिया। आरोप है कि उक्त सहज जन सेवा केंद्र संचालक ने कई जगह अंगूठा लगवाया लिया। बाद में पता चला कि किसी ने उसके खाते से दो मार्च 2021 से चार अप्रैल 2021 के बीच 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छाया प्रति उसी सहज जन सेवा केंद्र के संचालक को दी थी। आरोप है कि केंद्र संचालक ने उसके साथ धोखाधडी करके निशानी अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 26 हजार रुपये आहरित कर लिए। आरोप है कि उसके अलावा अन्य कई लोगों के साथ ऐसा फ्राड हुआ है। पानाराम की की सुरसती देवी पत्नी रामप्रीत का भी ऐसा ही आरोप है। उनके खाते से दो मार्च से 27 मार्च के बीच में 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि केंद्र संचालक दुकान बंद करके फरार है। धनघटा क्षेत्र के दुघरा निवासी किरन पत्नी रंगीलाल ने भी केंद्र संचालक पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए खाते से दो मार्च से चार अप्रैल के बीच 70 हजार रुपये निकालने की बात कही है। पीड़ितों ने अलग-अलग एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी स्थित सहज जनसेवा केंद्र संचालक गगन राय उर्फ शशि मूल निवासी थाना हरपुरबुदहट, जिला-गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।