{"_id":"5a00a8524f1c1bc8678b9acc","slug":"theft-in-perchune-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। क्षेत्र के हावपुर भडारी स्थित किराने की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर दुकान में रखा 10 हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
किराना दुकानदार भवानी शंकर मिश्र ने बताया कि भडारी पुलिया से जोगीडीहा जाने वाले मार्ग पर उनकी किराने की दुकान है। रविवार की शाम को दुकान बंद कर वह रिश्तेदारी में चले गए थे।
सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बताया कि रविवार की रात में छत के सहारे दुकान में घुसकर चोरों ने दुकान में रखा हुआ दस हजार नगदी व किराने का सामान चुरा ले गए। बताया कि इसके पूर्व भी पांच अप्रैल व आठ सितंबर को भी दुकान में चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
तीसरी बार हुई चोरी से आस-पास के दुकानदारों में भी दहशत है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।