{"_id":"580cf4894f1c1bcc75bc1c2b","slug":"ten-arrested-thief-with-electric-motor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ चोर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
चोर को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के दस इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी के हिस्से में मिले 635 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटर चुराने के अलावा महुली क्षेत्र के बेदूखोर में नकबजनी और धनघटा क्षेत्र में मलौली में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
प्रभारी एसपी अशोक कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी संतोष तिवारी और एसओ महुली रमेश यादव की संयुक्त पुलिस टीम ने सूचना पर क्षेत्र के झकही पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक को चोरी के एक इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रामानंद चौधरी पुत्र स्वर्गीय लालमन चौधरी निवासी मोहबरा थाना महुली के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से 635 रुपये भी मिले। बाइक का कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसकी वजह से उसकी बाइक सीज कर दी गई। बरामद इलेक्ट्रानिक मोटर के बारे में पूछताछ में पकडे़े गए आरोपी रामानंद चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त 2016 को नोक्ता गांव से उसने अपने गांव के दो अन्य साथियों के साथ मिल कर चुराया था। आगे बताया कि 11 अक्टूबर को कालीजगदीशपुर से दोनों साथियों के साथ मिल कर मोटर चोरी किया था। विभिन्न गांवों से अलग-अलग तिथियों से चुराए गए नौ इलेक्ट्रानिक मोटर को छुपा कर अपने घर रखे जाने की जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर से चोरी के नौ मोटर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक अगस्त को साथियों के साथ मिल कर महुली क्षेत्र के बेदूखोर में नकब लगाकर जेवर, मोबाइल और 5000 रुपये नकदी चुराया था। चोरी के पैसों में उसे हिस्से में मिला बचा बरामद 635 रुपये है। 27/ 28 अगस्त को धनघटा क्षेत्र के मलौली में हुई चोरी की घटना को भी साथियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की। चोरी के सामान को बेचने के एवज में हिस्से में मिले पैसे खर्च कर दिए जाने की जानकारी दी। आगे बताया कि इसके पूर्व में बस्ती जिले के लालगंज थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी रामानंद चौधरी के दो अन्य साथियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।