{"_id":"6ae0c7a5b1ac86528e073ed5","slug":"kys-held-a-rally-at-du-against-attacks-on-students-rights-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-161056-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छात्रों के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ केवाईएस ने डीयू में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छात्रों के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ केवाईएस ने डीयू में निकाली रैली
विज्ञापन
छात्रों के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ केवाईएस ने डीयू में निकाली रैली
- जामिया, एयूडी, आईआईटी-बॉम्बे और एसआरएफटीआई के छात्रों के साथ एकजुटता जताई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अधिकारों और उनकी आवाज को दबाने के आरोपों के खिलाफ क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने मंगलवार को ‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’ मनाया। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में रैली निकाली गई और छात्रों के जनवादी अधिकारों पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया। संगठन ने जामिया मिलिया इस्लामिया, अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली आईआईटी-बॉम्बे और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों के प्रति एकजुटता जाहिर की।
केवाईएस ने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और असहमति जताने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। केवाईएस ने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं को निशाना बनाने की घटनाएं केवल शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं हैं। संगठन ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी बात रखने, विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आजादी होनी चाहिए। रैली के दौरान केवाईएस ने छात्रों, युवाओं और आम लोगों पर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।