{"_id":"5af33a9d4f1c1b56098b8fc0","slug":"taken-away-5-lac-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पांच लाख कैश रखा बैग लेकर भाग गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पांच लाख कैश रखा बैग लेकर भाग गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बुधवार की रात नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास से एक कंपनी के कर्मचारी को झांसा देकर कार से पांच लाख कैश रखा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। कार में रखा बैग गायब देख कर कर्मचारी के होश उड़ गए और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सीओ और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
महुली क्षेत्र के कोहनापुर सिसवनिया गांव निवासी आनंद पाल पुत्र शीतला बख्श पाल गोरखपुर के गीडा में संचालित खंडेलवाल लोहा फैक्ट्री में कर्मचारी है। बुधवार को कार से वसूली करके बस्ती से खलीलाबाद आए। उसके बाद शहर में भी कुछ व्यापारियों से वसूली किए। वसूली के रुपये और कुछ जरूरी कागजात बैक में रखे थे।
शाम पौने आठ बजे के करीब जैसे ही वह नगर पालिका परिषद कार्यालय खलीलाबाद के पास पहुंचे,वैसे ही उनकी कार पंचर हो गई। कार के पहिए का पंचर बनवाने की वह सोच ही रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने कार से मोबिल गिरने की जानकारी। जैसे ही झुक कर कार को निहारने लगे,वैसे ही बाइक सवार दो बदमाश कैश रखा बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
कार से बैग गायब देख कर आनंद पाल के होश उड़ गए और वह तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सीओ रमेश कुमार और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ रमेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आनंद पाल ने बताया कि वह गीडा में संचालित खंडेलवाल लोहा फैक्ट्री में वसूली का काम करते है।
व्यापारियों के वहां से वसूले गए पांच लाख 32 हजार, छह सौ रुपये नकदी, 50 हजार रुपये का चेक और कुछ अन्य कागजात बैग में रखे थे। उसे बाइक सवार उचक्के झांसा देने के बाद लेकर भाग गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।