फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six unconscious, including tea shoppers

चाय पीकर दुकानदार समेत छह बेहोश

Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six unconscious, including tea shoppers
चाय पीकर बेहोश हुए लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा चौराहे पर स्थित एक दुकान पर रविवार को चाय पीने से दुकानदार और उसकी साली समेत छह लोग बेहोश हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद ले जाया गया। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के वक्त दुकान पर मौजूद एक युवक को लोगों ने शक के आधार पर पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के भेडौरा- पिकौरा गांव निवासी ट्रक चालक ओमकार यादव के अनुसार वे गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के बैदौली-सिधौली निवासी अशोक यादव का ट्रक को चलाते हैं। ट्रक की गड़बड़ी ठीक कराने के लिए वे धौरहरा चौराहे पर महेंद्र और महेश मिस्त्री की दुकान पर आए थे। यहां पर ट्रक चालक श्याम कुमार निवासी पिपरा प्रथम दुधारा और चालक योगेंद्र यादव निवासी सोनाड़ी बांसी (सिद्धार्थनगर) भी मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे धौरहरा चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर तीनों चालकों, मिस्त्री महेश, चाय के दुकान के मालिक नवीउल्लाह और उनकी साली ने चाय पी। इसके कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इन्हें सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न आने पर नवीउल्लाह और फैकुन्निशा को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के वक्त दुकान पर मौजूद सीतापुर जिले के लहरपुर थाने के मेनौरा गांव का निवासी दिनेश पासवान भागने लगा, जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए शख्स के पास से मोबाइल और कुछ दवाएं मिलीं। दिनेश पासवान ने बखिरा क्षेत्र के अमरहा में अपनी ससुराल होने की बात कही। जब पुलिस ने उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात की तो उसने अपना मायका गोरखपुर जिले के भगवानपुर में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ओमकार ने तहरीर देकर दिनेश पर आरोप लगाया कि उसने दुकान पर मौजूद लोगों की जेब से रकम चुराने की नीयत से चाय में चुपके से जहरीला पदार्थ मिला दिया। सूचना पर प्रभारी एसपी अशोक वर्मा और कोतवाल ईश्वरचंद्र प्रधान पहुंचे। एसपी ने खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम को बुला लिया। टीम ने चाय की दुकान से और दिनेश पासवान के पास से मिली दवाओं के नमूने लिए हैं, जिन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed