{"_id":"5914ab404f1c1baa7c85412a","slug":"school-bus-reversed-injured-seven-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस पलटी, सात बच्चे घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 11 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
महुली के दोकड़ा में पलटी स्कूली बस ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली क्षेत्र के दुघरा उर्फ दोकड़ा गांव के पास गुरुवार को एक टेंपो को बचाने के प्रयास में स्कूल बस पलट गई। इससे बस में सवार 35 बच्चों में से सात बच्चे घायल हो गए। घटना के जुटे लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल बच्चों को सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया।
नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी की बस बच्चों को लेकर गुरुवार सुबह स्कूल जा रही थी। ददरी हरदो- मडहाराजा- महुली मार्ग पर बस जैसे ही दुघरा उर्फ दोकडा गांव के पास पहुंची कि सामने से तेज रफ्तार से गुजरे टेंपो को बचाने के प्रयास में बस सड़क की पटरी से नीचे उतर कर पलट गई। जिसमें सात बच्चे घायल हो गए। बस पलटते ही घटना स्थल पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
हादसे में महुली निवासी छात्र शिवा, ददरी हरदो निवासी दीपक पांडेय, मडहाराजा निवासी आंचल गुप्ता, ददरी हरदो निवासी आयुष पांडेय, रितेश पांडेय, अंजली और आदित्य को चोटें आईं। सभी बच्चों को बस के अंदर से ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पाकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। अभिभावकों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल बच्चों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। अभिभावकों ने पूछताछ की तो पता चला कि ड्राईवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस था, लेकिन रास्ते में आए टेंपो को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। संस्थान के सहायक प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेजवा दिया गया।