फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Responsible for rising crime frustration: Suman

कुंठा अपराध के लिए जिम्मेदार : सुमन

Wed, 04 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने बुधवार को खलीलाबाद स्थित डाकबंगले पर पीड़ित महिलाओं का दुख-दर्द सुना। इस दौरान 14 नए मामले आए, जिसमें से दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जबकि पुराने मामलों में 12 मामलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने प्रकरणों से विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।  
महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अधिकतर मामले पुलिस की लापरवाही व राजस्व के आए। सुनवाई के दौरान छितही निवासी खजाना वर्मा ने शिकायत किया कि मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने काफी दबाव के बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन लड़की की कोई जानकारी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

 उन्होंने महुली पुलिस को एक सप्ताह के भीतर लड़की को बरामद करने और आयोग का सूचित करने का निर्देश दिया। दुधारा क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ रेप के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला थानाध्यक्ष को पुन: जांच करते हुए दोषी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान विपनावती देवी, मुन्नी खातून, पूजा सहित अन्य महिलाओं ने आप बीती बताई और कार्रवाई कराने का आग्रह किया।
 आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि समाज में बढ़ती कुंठा अपराध के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। साथ ही पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह भी पता करें कि क्या कोई रैकेट सक्रिय है जो बालिकाओं के अपहरण या नौकरी देने का झांसा देकर भगा ले जा रहा है।

यदि ऐसे तत्व है तो इसका पता लगाकर त्वरित कार्रवाई करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद सतीश मणि, सीओ आरके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर शुक्ल, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed