{"_id":"1c8588ba0d58c9fb36a11e6469307386","slug":"raid-on-four-ultrasound-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासांउड सेंटरों पर छापा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्ट्रासांउड सेंटरों पर छापा पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडीएम केपी यादव के नेतृत्व में बुधवार को खलीलाबाद शहर के चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान टीम को सेंटरों पर अभिलेख अधूरे मिले।
टीम ने अल्ट्रासाउंड संचालकों से तीन दिन के अंदर अभिलेख के साथ सीएमओ कार्यालय में तलब किया है।
जांच टीम प्रभारी डॉ. मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि शहर के कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों की काफी दिन से शिकायत मिल रही थी।
सीएमओ के निर्देश पर शहर के बस्ती डायग्नॉस्टिक सेंटर, राधे गोविंद डायग्नॉस्टिक सेंटर, माही सेंटर और विश्वास अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई है।
जहां पर एक सेंटर पर तो अभिलेख काफी अपूर्ण मिले हैं। इसके साथ ही एक सेंटर पर रजिस्टर का रख रखाव सही नहीं था। उन्होंने बताया कि मौके पर अभिलेख मांगा गया पर किसी भी सेंटर ने अपने अभिलेख नहीं दिखाए।
सभी सेंटर संचालकों से अभिलेेख को लेकर तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में तलब किया गया है। अभिलेेख का परीक्षण किया जाएगा।
अगर अभिलेख में कोई कमी मिलती है तो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई सेंटर को संचालकों ने दिन में ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम गठित कर अल्ट्रासांउड सेंटरों पर छापेमारी कराया गया। जांच चल रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।