फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Property dealer shoted

सरेशाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

Mon, 10 Oct 2016 11:29 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 10 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shoted
शहर के बरईटोला मोहल्ला के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम प्राइवेट बस सर्विस के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बड़ी सरौली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सोमवार शाम को वह बरईटोला मोहल्ला के सामने हाईवे पर स्थित ओम बस सर्विस के कार्यालय में जंगलऊन के मुजीबुर्रहमान और बगहिया के सुनील के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन


करीब पौने छह बजे बिना नंबर की बाइक से मुंह बांधे दो बदमाश वहां पहुंचे, एक युवक स्टार्ट बाइक पर बैठा रहा व दूसरा दोनों हाथ में पिस्टल लेकर अंदर घुसा और ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां शैलेंद्र पर चला दी। एक गोली शैलेंद्र की पीठ में और दूसरी सीने में लगी। जिससे वह गिर गए। वारदात के बाद बदमाश मेंहदावल बाईपास की तरफ भाग गए। घटना से सहमे साथी शैलेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के साले सुरेंद्र, भतीजे विकास ने बताया कि शैलेंद्र सहजनवां निवासी ओम बस सर्विस के मालिक आनंद यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की वजह परिवार के लोग नहीं बता पा रहे है, लेकिन आपसी लेन-देन या जमीन संबंधी विवाद में घटना होने का शक जताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed