फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against warehouse owner and manager in connection with a worker's death

Jalaun News: मजदूर की मौत के मामले में गोदाम मालिक और मैनेजर पर प्राथमिकी

Fri, 30 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against warehouse owner and manager in connection with a worker's death
फोटो-08 मृतक भूरे बरार की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में निर्माणाधीन डीजे-बैंड गोदाम की दूसरी मंजिल पर मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक बुद्धि अग्रवाल और मैनेजर पप्पू पुजारी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मजदूर की पत्नी प्रीति बरार की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी प्रीति बरार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति भूरे बरार (35) को गोदाम मालिक प्रताप नगर निवासी बुद्धि अग्रवाल और मैनेजर पप्पू पुजारी ने निर्माणाधीन गोदाम पर बुलाया था। पति के साथ वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर दोनों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बुधवार शाम गोदाम की दूसरी मंजिल पर चौखट से मजदूर का शव लटका मिलने के बाद परिजनों ने मौके पर हंगामा किया था। वे गोदाम मालिक और मैनेजर को मौके पर बुलाने तथा हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद के आश्वासन के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी थी। बृहस्पतिवार सुबह भूरे की पत्नी और ग्रामीण फिर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिसके बाद परिजनों ने भूरे का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed