फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people stombed by the death of the student in an accident

हादसे में छात्र की मौत से गुस्साएं लोगों ने जाम लगाया

Sun, 14 Jan 2018 11:20 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Sun, 14 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
people stombed by the death of the student in an accident
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के बेलहर कला चौराहे पर रविवार को कार की टक्कर से एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद एक युवक के जरिए कार चालक को भगा देने से लोग भड़क गए। मौके पर जुटी भीड़ उत्तेजित होकर नंदौर-रुधौली मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर बखिरा और दुधारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। उसके बाद आवागमन शुरु हुआ।
विज्ञापन

 बेलहर कलां के जितवापुर टोला निवासी धीरेंद्र कुमार साहनी (18) पुत्र ओमकार साहनी हाईस्कूल का छात्र था। रविवार की सुबह वह बाइक से अपने चचेरे भाई गंगाराम को इलाहाबाद जाने के लिए दुर्गजोत चौराहे तक पहुंचाने गया था। वापस लौटते समय बेलहर चौराहे पर रुधौली की तरफ से गुजरी एक कार से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में धीरेंद्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक को कुछ लोगों पकड़ लिया था। उसी बीच मौका पाकर चालक भाग निकला। इधर लोग घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर एक युवक के जरिए कार चालक को भाग देने का आरोप लगाते हुए नाराज गांववालों ने सड़क जाम कर दिया। चालक की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीण अड़ गए। बाद में पहुंची पुलिस ने चालक को भगाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया, तब जाकर भीड़ का गुस्सा शांत और जाम हटा। गांववालों ने बताया कि युवक के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। वह इस समय दिल्ली में ही है। युवक तीन भाइयों में मझला था। उसके दो भाई सिकंदर (24 वर्ष)एवं धीरज(14 वर्ष) हैं। बड़े भाई सिकंदर तथा बहन की शादी हो चुकी हैं। घटना के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग भी गमगीन थे। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि एक युवक पर कार चालक को भगा देने का आरोप गांव के लोग मढ़ रहे थे। गांव वालों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed