{"_id":"5bfd8e05bdec2241805770cd","slug":"murder-including-the-son-of-the-sacked-soldier-eyes-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त सिपाही की पुत्र समेत हत्या, आंखें फोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्खास्त सिपाही की पुत्र समेत हत्या, आंखें फोड़ीं
संतकबीरनगर
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्त सिपाही की पुत्र समेत हत्या, आंखें फोड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बर्खास्त सिपाही ओमप्रकाश पांडेय (55) व उनके पुत्र जैनेंद्र पांडेय (26) की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की एक-एक आंख भी फोड़ दी। दोनों शव एक दूसरे से पांच सौ मीटर की दूरी पर पड़े मिले। ओमप्रकाश के दूसरे बेटे शैलेंद्र ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार सुबह डड़वा गांव के पास कुछ लोगों की नजर नहर में पड़ी बाइक और युवक की लाश पर पड़ी। लोगों ने बाइक के नंबर को वेबसाइट पर सर्च किया तो बाइक मालिक का नाम ओम प्रकाश पांडेय निवासी बांसगांव कोतवाली खलीलाबाद निकला। उन्होंने इसकी सूचना ओम प्रकाश के घर वालों को दी। तब छोटा बेटा शैलेंद्र मौके पर पहुंचा और मृत युवक की पहचान भाई जैनेंद्र पांडेय (26) के रूप में की। शैलेंद्र ने बताया सोमवार की रात नौ बजे पिता और भाई खलीलाबाद के लिए निकले थे। रात 11:30 बजे तक मोबाइल पर बात हुई। उधर नहर से करीब पांच सौ मीटर दूर बूधा चौराहे पर एक व्यक्ति का शव मिला। शैलेंद्र ने शव की पहचान पिता के रूप में की। घटना की सूचना पर पहंुचे एसपी आकाश तोमर ने बताया कि ओम प्रकाश पांडेय बिजनौर जिले में सिपाही के पद पर तैनात थे। वहां उन्हें बर्खास्त किया गया था। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने मृतक के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और 50 हजार की आर्थिक सहायता दी।