{"_id":"57c483f54f1c1bbf762cb21f","slug":"mobile-shop-theft-case-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने चोरी का पर्दाफाश किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने बभनौली में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने 10 अदद मोबाइल और एक चाकू के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। सोमवार को पत्रकार वार्ता एसपी ने पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि दो अगस्त को धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली में एक मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। चोरी के पर्दाफाश के लिए एसओ धनघटा को लगाया गया था। 28 अगस्त को एसओ को मुखबिर से सूचना मिली कि बभनौली दुकान से हुए चोरी के माल के साथ तीन लोग संठी चौराहे पर गोरखपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
एसओ ने एसआई विनोद कुमार को घेरा बंदी करने को कहा। पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान अविनाश बेलदार निवासी पिपरसंडी, बेलघाट गोरखपुर के पास से तीन अदद मोबाइल व एक रामपुरी चाकू, सुधीर यादव निवासी मनिकापार थाना बेलघाट गोरखपुर के पास से तीन अदद मोबाइल और चंदन मौर्य निवासी विशुनपुरा बेलघाट गोरखपुर के पास से चार अदद मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
अभियुक्तों ने बभनौली में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि सेेंध काटकर दुकान में चोरी की थी और चोरी हुए सामान को गोरखपुर बेचने जा रहे थे। एसपी ने मामले का पर्दाफाश करने वाली धनघटा पुलिस टीम को बधाई दी है।