{"_id":"589cb5ab4f1c1bc05537b5ca","slug":"mistry-s-nose-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री की नाक काट दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्त्री की नाक काट दी
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली क्षेत्र के गिठिनी में गुरुवार शाम को हैंडपंप लगाते समय हुए विवाद में मिस्त्री की नाक काट दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीबा होरिल गांव निवासी 55 वर्षीय भवनाथ पुत्र विश्वनाथ गुरुवार को गिठिनी निवासी तपसी के घर पर हैंडपंप लगा रहे थे। उसी समय गिठिनी निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। लोगों ने बताया कि बीच बचाव का प्रयास कर रहे भवनाथ पर उस युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जिससे उसकी नाक कटकर जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में उसे लोग सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाद हालात गंभीर होने पर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल के फार्मासिस्ट जोखू प्रसाद ने बताया कि घायल नाक धारदार हथियार के हमले में कटी है। एसओ जेएन तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर जांच की जा रही है।