{"_id":"583729b04f1c1b2c2513cd49","slug":"missing-student-s-love-affair-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 दिन से गायब बीए प्रथम वर्ष के छात्र धर्मज्योति उर्फ गुलशन(18) पुत्र रामशब्द का शव भंडा गांव में एक खाली मकान के शौचालय के टैंक में गुरुवार को मिला। इसके बाद गांव की कुछ महिलाएं हाथ में डंडा लेकर कार्रवाई की मांग करती हुई धनघटा थाने पर पहुंच गईं।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने भंडा गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक के दिव्यांग पिता रामशब्द का आरोप था कि उसका बेटा गांव निवासी प्रवीण कुमार की उमरिया बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान पर काम रहता था। 11 नवबंर की सुबह बेटा घर से दुकान पर काम करने के लिए जाने की बात कहते हुए निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पूछने पर प्रवीण ने उसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 19 नवंबर को इसकी सूचना थाने में दी थी। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि प्रवीण द्वारा जानकारी न देने पर उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया।
इसमें प्रवीण, धर्मेंद्र और धर्मज्योति के मोबाइल का लोकेशन भंडा गांव में मिली। सख्ती से पूछताछ में धर्मेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार ने हत्याकर शव शौचालय के टैंक में छिपाने की बात कही। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राड को बरामद कर ली गई। प्रवीण ने बताया कि धर्मज्योति और उसकी बहन के संबंध थे। मना करने के बाद भी वह घर आता जाता रहा। छुटकारा पाने के लिए योजना के तहत 11 नवबंर रात धर्मेंद्र के साथ रामजानकी मार्ग पर गोरखपुर जिला निवासी राय साहब के खाली पड़े मकान में धर्मज्योति को ले गए। वहां राड से प्रहार कर उसे मार डाला। प्रवीण कुमार और धर्मेंद्र के विरुद्ध हत्या करके शव छिपाने की कोशिश का केस में दर्ज कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।