{"_id":"5ad4e5544f1c1b54098b4de2","slug":"misbehavior-un-the-house-by-enterning-girl-the-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंची, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात 16 वर्षीय किशोरी और उसकी मां अलग-अलग कमरे में सो रही थीं। किशोरी के पिता गांव में स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे। आधी रात के बाद गांव का एक युवक किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी भाग निकला। बाद में पीड़िता के मां- बाप उसे लेकर महुली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ईश्चरचंद प्रधान ने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।