फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   loot from mechanic after beating

डंडे से पीटकर बिजली मिस्त्री को लूटा

Wed, 10 Jan 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
loot from mechanic after beating
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा विजली मिस्त्री। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाड़ापार गांव के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से पीट कर प्राइवेट बिजली मिस्त्री की बाइक, मोबाइल और 6000 रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर रौंरापार चौराहे की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


घर पहुंच कर बिजली मिस्त्री ने लोगों को सूचना दी। लोग जिला अस्पताल ले गए। थोड़ी देर बाद यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाड़ापार गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा प्राइवेट बिजली मिस्त्री हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह बाइक से खलीलाबाद से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह अपने गांव के निकट पहुंचे ही थे कि एक बाइक से रहे चार बदमाश मुंह बांधे आए और उन्हें घेर लिया। जबतक आकाश शर्मा कुछ समझ पाते, बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया और उनके पास से 6000 रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने बताया कि बदमाश मुंह बांधे थे। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। वारदात के बाद बदमाश रौंरापार चौराहे की ओर भाग निकले। घटना के करीब आधे घंटे बाद वह किसी तरह लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। गांव के कुछ लोगों के साथ आकाश बुधवार को कोतवाली पहुंचा।


सीओ रमेश कुमार उसे साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण करने गए। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed