{"_id":"5b2fd7814f1c1bb36e8b99b3","slug":"injured-lying-45-minute-on-road-none-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट तड़पता रहा घायल, किसी ने अस्पताल नहीं भेजवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 मिनट तड़पता रहा घायल, किसी ने अस्पताल नहीं भेजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
मगहर में घायल युवक को अस्पताल भेजवाते सीओ और कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रसूलाबाद गेट के पास रविवार को पीछे से आई बोलेरो की चपेट में आने बाइक सवार बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी 30 वर्षीय मनोज यादव घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठी भतीजी बाल-बाल बच गई। हादसे में घायल वह करीब 45 मिनट तक 108 नंबर की एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे।
इस दौरान किसी ने उसे अस्पताल भेजने की पहल नहीं की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी। वैसे सीओ रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर सिंह एंबुलेंस पहुंचने तक धूप में खड़े रहे। जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, पुलिस ने घायल को गोरखपुर भेजवाया दिया।
गोरखपुर जिले के बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी 30 वर्षीय मनोज यादव पुत्र विश्वनाथ यादव अपनी भतीजी रूचि के साथ बाइक से महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में रिश्तेदारी में आए थे। दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। मगहर के पास रसूलाबाद गेट के सामने पीछे से आई बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बाइक लेकर गिरे मनोज यादव के पैर में काफी चोटें आई थीं और वह सड़क पर ही तड़प रहे थे। उसी बीच गुजरे सीओ रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर सिंह मौके पर रुक गए और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मनोज को सड़क के किनारे करवाया। सूचना के बाद भी एंबुलेंस पहुंचने में 45 मिनट लग गए। उसके बाद पुलिस ने उनको एंबुलेंस से गोरखपुर भेजवा दिया।