फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information not reached even after the 'Alerts' police

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची ‘अलर्ट’ पुलिस

Wed, 23 Mar 2016 06:41 PM IST
इंद्रेश यादव/अमर उजाला संतकबीरनगर
इंद्रेश यादव/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
Information not reached even after the 'Alerts' police
पुलिस की पोल पिछले 36 घंटे में ही खुल गई।
हैंसर में त्योहारों पर अत्यधिक अलर्ट रहने का दावा करने वाली पुलिस की पोल पिछले 36 घंटे में ही खुल गई। और तो और 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस का न पहुंचना समझ से परे है। हालांकि सोमवार दोपहर से मंगलवार रात तक लूट की चार वारदातें पुलिस की सक्रियता पर सवाल अवश्य खड़े कर रही हैं। 
विज्ञापन


पहली घटना सोमवार दोपहर हुई। यहां गोपीपुर गांव के किसान राम सवारे से बाइक सवार बदमाशों ने तीन हजार रुपये लूट लिए। जब वह बैंक से रकम निकाल कर अपने घर के करीब पहुंच चुके थे। इस वारदात की तहरीर मिलने के बाद भी अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था कि मंगलवार रात लूट की तीन घटनाएं और हो गईं।

विज्ञापन

 

उमरिया बाजार के चौक पर अगल-बगल स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान मंगलवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। चौक पर पुलिस पिकेट रहती है, जबकि चौकी भी यहां से बिड़हर चौकी महज दो किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

लूट के बाद बदमाश  अशरफपुर की ओर भागे, मुनीम ने इसकी सूचना 100 नंबर पर भी दी। लेकिन सक्रिय पुलिस दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची। वहीं पौली में पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर ही पांच बदमाश अंग्रेजी शराब की दुकान में 20 मिनट तक लूटपाट करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 


घटना के बाद लोग यही कहते सुने गए कि होली के कारण पुलिस शराब की दुकानों पर नजर रखती है, लेकिन वारदातों के समय आखिर पुलिस कहां थी। पौली और उमरिया बाजार की घटनाओं में शामिल बदमाशों का हुलिया पीड़ित मिलता जुलता बता रहे हैं। ऐसे संभव है कि लूट की तीनों घटनाओं में एक ही टीम शामिल हो।

समय का अंतराल भी यही इंगित कर रहा है कि बदमाश पहले पौली में लूटपाट के बाद उमरिया बाजार पहुंचे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम को शराब के खिलाफ अभियान चला था और धनघटा क्षेत्र में काफी शराब बरामद हुई। पूरे जिले में 1120 लीटर अवैध शराब बरामद हुई और 29 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

 

पांच शराब की अवैध भट्ठियों पर कार्रवाई हुई। वैसे शराब की तीन दुकानों पर लूट की वारदात होने की खबर मिली है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जहां तक रहा सवाल की सक्रियता तो पुलिस चौकन्नी है। घटनाओं का वर्कआउट जरूर होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed