फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Head on eight cases, including

प्रधान समेत आठ पर केस दर्ज

Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Head on eight cases, including
कोतवाली में बैठाए गए। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 क्षेत्र के कुड़वा में शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी मेंहदावल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन

कुड़वा में विशालधारी और दीन दयाल पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें विशालधारी और उनकी मां गुदना देवी तथा दूसरे पक्ष से दीन दयाल की चाची उर्मिला  गंभीर रूप से घायल हो  गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारने- पीटने का आरोप मढ़ते हुए मेंहदावल थाने में तहरीर दी। एसओ सुधीर सिह ने बताया कि गुदना देवी की तहरीर पर दीनदयान,रामअनुज,प्रहलाद समेत चार लोगो के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के दीन दयाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान रामराज मौर्या, रणजीत, विशालधारी समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुआ। एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष के घायल जिला अस्पताल रेफर हुए है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 25 शीशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बगहिया मोहल्ले के पास से शुक्रवार को एक किराने की दुकान के पीछे चुपके से शराब बेचते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखा बंटी बबली ब्रांड का 25 शीशी शराब बरामद किया। औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज जे एन तिवारी ने बताया कि सूचना पर एसआई अनीता यादव के साथ मिलकर बगहिया के पास से पानमती पत्नी स्वर्गीय राम सुमेर को 25 शीशी शराब के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला गुमटी में किराने की दुकान चलाती है और उसी दुकान के पीछे चुपके से शराब की विक्री कर रही थी। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed